फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innocent child dies in bike-moped collision, mother injured

Meerut News: बाइक-मोपेड की भिड़ंत में मासूम की मौत, मां घायल

Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies in bike-moped collision, mother injured
किठौर (मेरठ)। कस्बा स्थित खारी पुल पर मोपेड और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें मोपेड पर सवार चार साल की मासूम सोफिया की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां भूरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल और बच्ची का शव मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार को गांव महलवाला निवासी अल्ताफ पुत्र इलयास अपनी बहन भूरी और भांजी सोफिया (4) को अपनी मोपेड पर लेकर बहन की ससुराल बड़ौत थानांतर्गत के गांव खामपुर लुहारी छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह कस्बे के खारी पुल पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम सोफिया की मौके पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठी भूरी और अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि भूरी अपने भाई के यहां करीब 15 दिन पूर्व रहने के लिए आई थी। सोमवार को वह अपनी ससुराल जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed