फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inner ring road will be made by meda

Meerut News: इनर रिंग रोड को मेडा करेगा जमीन अधिग्रहण, लोनिवि बनाएगा मार्ग

Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Inner ring road will be made by meda
मेरठ। हापुड़ रोड को दिल्ली और एनएच-58 से सीधे मिलाने के लिए प्रस्तावित 5.70 किलोमीटर लंबी इनर रिंग रोड का सर्वे पूरा हो गया है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा करेगा और सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को कराना होगा। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त करने के लिए इनर रिंग रोड का प्रस्ताव मेरठ महायोजना-2021 में लाया गया था। यह महायोजना 2006 में बनकर तैयार हुई थी। इस पर अभी तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो सकता है। प्रस्ताव के तहत इनर रिंग रोड से हापुड़ रोड को दिल्ली रोड, एनएच-58 को जोड़ा जाएगा। इनर रिंग रोड जुर्रानपुर फाटक से शताब्दीनगर आवासीय योजना, दिल्ली रोड और वेदव्यासपुरी योजना से एनएच-58 को सीधे मिलाएगी। इनर रिंग रोड करीब 5.70 किलोमीटर लंबी व 24 मीटर चौड़ी होगी। हापुड़ रोड से शताब्दीनगर तक 1.20 किलोमीटर, दिल्ली रोड से 4.50 किलोमीटर के दो हिस्से होंगे।
विज्ञापन

मेडा की तरफ से इनर रिंग रोड का ड्रोन से सर्वे कराया जा चुका है। मेडा वीसी संजय कुमार मीना का कहना है कि इनर रिंग रोड का एलाइनमेंट सर्वे कार्य पूरा हो गया है। अभी तक लोनिवि को जमीन अधिग्रहण और निर्माण करना था। इसके लिए मेडा अवस्थापना निधि से 100 करोड़ रुपये लोनिवि को देता। लोनिवि की ओर से विशेषज्ञों के न होने और नई टाउनशिप के लिए प्राधिकरण द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने का हवाला देते हुए मेडा से ही जमीन अधिग्रहण की सिफारिश की गई है। कमिश्नर के निर्देश पर अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पारित कराया जाएगा। इसके बाद शासन को भी अवगत कराते हुए अवशेष 62 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों की ली जाएगी जमीन

इनर रिंग रोड के लिए पांच गांवों रिठानी, सुंदरा उर्फ पूठा, मोहम्मदपुर गुम्मी, जुर्रानपुर और जाहिदपुर बढ़ेरा की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसमें 1.20 किलोमीटर लंबे सेक्शन मार्ग के लिए रिठानी और पूठा गांव की 27612 वर्गमीटर और 4.50 किलोमीटर लंबे सेक्शन मार्ग के लिए मोहम्मदपुर गुम्मी, जुर्रारनपुर, बुढेरा जाहिदपुर गांव की 1 लाख 19 हजार 444 वर्गमीटर जमीन खरीदी जाएगी।

इनर रिंग रोड से सुधरेंगे हालात

- शहर में बढ़ते यातायात की समस्या को कम करना और विभिन्न राजमार्गों को आपस में जोड़ना।

- प्रस्तावित इनर रिंग रोड की कुल लंबाई लगभग 34.19 किलोमीटर है।

- मेडा अब नई टाउनशिप की तरह ही खुद किसानों से जमीन खरीदेगा।

- इस खंड के बनने से हापुड़ बुलंदशहर हाईवे दिल्ली रोड और दून हाईवे से सीधे जुड़ सकेगा।
- पहले चरण में प्राधिकरण की वेदव्यासपुरी योजना से दिल्ली रोड (1.20 किमी) और दूसरे चरण में दिल्ली रोड शताब्दीनगर योजना से हापुड़ रोड (4.50 किमी) तक निर्माण प्रस्तावित है।

- इनर रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और दो आरओबी भी बनाए जाएंगे। प्राधिकरण 45 मीटर के स्थान पर वर्तमान में 24 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण करेगा और 10.50 मीटर जमीन हाईवे के लिए आरक्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article