फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inner Ring Road case: Farmers, including women, sit in fields, halt construction work

इनर रिंग रोड मामला : महिलाओं समेत किसान खेतों में बैठ गए, निर्माण कार्य रुकवाया

Tue, 16 Dec 2025 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Inner Ring Road case: Farmers, including women, sit in fields, halt construction work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला परीक्षितगढ रोड स्थित इनर रिंग रोड के पास गंगानगर एक्सटेंशन योजना की भूमि पर कब्जे को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को महिलाओं समेत किसान खेतों पर पहुंचे। यहां चल रहे निर्माण कार्य को उन्होंने रुकवा दिया। इसके चलते मजूदरों को लौटना पड़ा। इससे पहले भी कब्जे को लेकर यहां टीम का काफी विरोध और हंगामा हुआ था।
बता दें कि सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के सचिव आनंद कुमार के साथ टीम यहां पहुंची थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने खेतों में खड़ी सरसों की फसल को उजाड़ दिया था और करीब बीस हजार मीटर जमीन पर कब्जा करते हुए हदबंदी कर नींव की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया था। टीम की ओर से फसल उजाड़ने के विरोध में किसानों ने काफी हंगामा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे किसी तरह की मनमानी नहीं चलने देंगे। कुछ किसानों ने आत्महत्या करने की चेतावनी तक दे दी थी।
विज्ञापन

इसी मामले में मंगलवार को महिलाओं सहित अन्य किसान यहां पहुंचे। इस दौरान कुछ मजदूर खोदाई और निर्माण कार्य कर रहे थे। किसान इन खेतों में ही बैठ गए और कहा कि वे यहां काम नहीं करने देंगे। यह हालत देख मजदूर यहां से चले गए। किसान विजेंद्र, सुशील, धर्मेंद्र, रिशपाल सहित अन्य ने कहा कि वे इस कार्रवाई के नाम पर शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed