फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ink thrown at Rakesh Tikait in Karnataka, Rakesh Tikait: BKU officials convened an emergency meeting regarding throwing ink

Rakesh Tikait: स्याही फेंकने को लेकर BKU पदाधिकारियों ने बुलाई आपात बैठक, कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

Mon, 30 May 2022 03:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 May 2022 03:49 PM IST
सार

कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंके जाने के बाद से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के महासचिव धीरज लाटियान ने आज शाम 5 बजे एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Ink thrown at Rakesh Tikait in Karnataka, Rakesh Tikait: BKU officials convened an emergency meeting regarding throwing ink
राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंके जाने को लेकर भाकियू में रोष है। बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान धक्का-मुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी।  इस घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। वहीं घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर मामले की खबर लगते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC 2021 Result : बिजनौर की श्रुति बनीं टॉपर, अमर उजाला को बताया सफलता का राज
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाए आरोप
राकेश टिकैत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।

टिकैत और चंद्रशेखर के समर्थकों के बीच चलीं कुर्सियां
स्थानीय मीडिया के अनुसार टिकैत पर स्याही फेंकने के बाद उनके समर्थकों ने शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद द्रशेखर के समर्थक और राकेश टिकैत के समर्थक के बीच जमकर कुर्सियां चलने लगीं। दोनों ओर से हाथापाई की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वहीं भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के महासचिव धीरज लाटियान ने आज शाम 5 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों व किसान संगठन के नेताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया है।

राकेश टिकैत के गृह जनपद मुजफ्फरनगर में भाकियू के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को किसी भी घोषणा के आदेश का पालन करने के लिए तत्पर रहने को कहा गया है। शाम की बैठक को लेकर किसान संगठनों खेमों में बैचेनी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed