फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured elderly person undergoing treatment in AIIMS

Meerut News: घायल बुजुर्ग का एम्स में चल रहा उपचार

Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Injured elderly person undergoing treatment in AIIMS
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव में ट्यूबवेल के विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जंगेठी गांव निवासी विक्रांत ने बताया कि उनके पिता अशोक, ताऊ जगपाल व बिजेंद्र का गांव में ट्यूबवेल है। विक्रांत के अनुसार ट्यूबवेल उनके पिता व ताऊ ने बनवाई थी। इसे लेकर उनके परिवार के सतीश, हरेंद्र, बिंटू से विवाद है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने विक्रांत के चाचा बिजेंद्र पर ईंट से हमला कर दिया। उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिनका दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक बुजुर्ग चोट लगने से घायल हो गए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए थे। दोनों तहरीर दी थी। विक्रांत ने किसान यूनियन के एक नेता पर दूसरे पक्ष की तरफ से दबाव देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed