फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Initiative to make Hastinapur a smart municipality, letter sent to minister

Meerut News: हस्तिनापुर को स्मार्ट पालिका बनाने की पहल, मंत्री को भेजा पत्र

Wed, 14 Jan 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Initiative to make Hastinapur a smart municipality, letter sent to minister
सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी
चेयरपर्सन ने की हस्तिनापुर को स्मार्ट नगर पालिका योजना से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

रविंद्र चौहान

हस्तिनापुर। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने हस्तिनापुर नगर पंचायत को स्मार्ट पालिका बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं नगरीय रोजगार मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर हस्तिनापुर को स्मार्ट नगर पालिका योजना से जोड़ने की मांग की है। इस पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भी भेजा गया है।
चेयरपर्सन सुधा खटीक ने अपने पत्र में बताया कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हस्तिनापुर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक आते हैं। ऐसे में नगर की मूलभूत सुविधाओं को आधुनिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट पालिका योजना से जुड़ने पर नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

स्मार्ट पालिका बनने से नगर में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कर भुगतान, शिकायत निवारण जैसी सेवाएं ऑनलाइन और पारदर्शी हो सकेंगी। साथ ही स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, जल आपूर्ति की बेहतर निगरानी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत सतत विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। ऊर्जा की बचत, स्वच्छता, हरित क्षेत्र का विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और रहने योग्य बनाया जा सकेगा। इससे न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी। (संवाद)


आधुनिक शहरी पहचान मिलेगी
स्मार्ट पालिका बनने से ऐतिहासिक नगरी विकास के नए मानक स्थापित करेगी। अब नगर विकास विभाग द्वारा इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाना है, जिस पर नगरवासियों की भी निगाहें टिकी हुई हैं। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर



भव्य रूप में नजर आएगी पांडव नगरी

महाभारत कालीन पांडव नगरी जल्द ही भव्य रूप में नजर आएगी। इसके लिए सरकार ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा शासन में हस्तिनापुर में कई बड़ी परियोजनाएं आ चुकी हैं और कई बड़ी परियोजनाएं जल्द धरातल पर होंगी। -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed