{"_id":"61e7283f11e13f4095203ae2","slug":"ingagement-by-girl-then-protest-lover-meerut-news-mrt573898760","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हो रही थी सगाई, प्रेमी ने बखेड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की हो रही थी सगाई, प्रेमी ने बखेड़ा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की हो रही थी सगाई, प्रेमी ने कर दिया हंगामा
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा क्षेत्र में प्रेमिका की सगाई की जानकारी मिलने पर मंगलवार को एक प्रेमी ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
सरधना रोड स्थित गांव के निवासी युवक और युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। परिजनों के समझाने पर दोनों लौटे और अपने-अपने घरों में रहने लगे। मंगलवार को युवती की गुपचुप तरीके से परिजन सगाई करा रहे थे। युवक को जानकारी मिली तो वह वहीं पर पहुंच गया और काफी हंगामा किया। आरोप है कि युवक ने युवती के परिजनों को पीट दिया। इसमें वह घायल हो गए।
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया कि वह लगातार युवती और उन्हें परेशान कर रहा है। परिजनों ने युवक अरुण के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
---