परीक्षितगढ़। खंड विकास कार्यालय सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। आंगनबाड़ी, स्वच्छता, बाल विकास पुष्टाहार, भारत मिशन, मनरेगा, कृषि, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्टॉलों पर प्रचार सामग्री एवं पुस्तिकाओं के माध्यम से योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह, मोहित गुर्जर प्रधान शिव कुमार, अरुण कुमार शर्मा, पर्यवेक्षक अनिता कुमारी, शिवानी, आंगनबाड़ी रेखा, मीनाक्षी, पवन शर्मा, जसवीर कुमार आदि मौजूद रहे।