फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information regarding public welfare schemes was provided.

Meerut News: जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान दी

Sun, 04 Oct 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Information regarding public welfare schemes was provided.
ब्लाक में लगाए गए स्टाल पर जानकारी करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि। (स्त्रोत ब्लाक) मवाना।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मवाना ब्लॉक में लगा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। विकास खंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. योगेश प्रधान ने फीता काटकर किया। शिविर में पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित तमाम प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की और उपस्थित नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंधेड़ी व निलोहा के दो शिकायतकर्ताओं द्वारा शौचालय न होने की शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया। जनप्रतिनिधियों के रूप में शीषपाल सिंह, टीटू, कंवरपाल सिंह, मनोज मोटला, अनुज धामा, विक्रांत धामा और नोडल अधिकारी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार, सहायक विकास अधिकारी रामेश्वर दयाल, सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि प्रतिरक्षा) नवनीत सिरोही और ओएसडी रवींद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजन में पंकज यादव, प्रेमचंद, राजू कुमार, इमरान, सहंद्रपाल, सोनाथ, वीरेंद्र, विनय कुमार व योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed