फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information given to children about Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बच्चों को दी जानकारी

Wed, 30 Jul 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Information given to children about Operation Sindoor
माेदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी में ऑपरेशन सिंदूर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने आतंकवादी खतरों का सामना करते हुए भारतीय सेना के प्रदर्शित साहस, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता के बारे में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने अतिथि कर्नल दिनेश फाेगाट, कैप्टन लाल चिनहमा को हरित पौध देकर स्वागत किया। 226 फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दिनेश फोगाट ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य प्रतिक्रिया नहीं थी, बल्कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए एक लक्षित आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया सुनियोजित रणनीतिक क्रियान्वयन था। विद्यार्थियों ने ओ देश मेरे. . . गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी। कक्षा 11 की छात्रा आरोही ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा आठ के विद्यार्थी संस्कृति, श्रेया, अध्या और निष्ठा ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. ऋतु दीवान ने कर्नल फोगाट और कैप्टन लाल चिनहमा का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed