{"_id":"6a257b103acec24c4d0cb7d4","slug":"information-given-about-savarkars-hindutva-ideology-meerut-news-c-72-1-mct1005-154399-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सावरकर के हिंदुत्व विचारधारा के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सावरकर के हिंदुत्व विचारधारा के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने पारिवारिक सभा पूल पार्टी के रूप में मनाई
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा की पारिवारिक सभा रविवार को पूल पार्टी के रूप में अलेक्जेंडर क्लब में धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में वीर सावरकर की जयंती मनाई गई।
शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा सचिव डॉ. संदीप जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने वीर सावरकर के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने सावरकर के राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता संग्राम और हिंदुत्व विचारधारा की जानकारी दी। प्रांतीय संयोजक संजय जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल और नृत्य का आयोजन किया गया। जिसका संचालन महिला सहभागिता संयोजिका नीलिमा सिंह और छवि जैन ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग व तरुण तनेजा, लवीना जैन, डॉ. शुभम जैन, डॉ. मानिक जैन, दिव्यांशु गोयल, प्रियांशी गोयल, दीपा गर्ग, शैलेश जैन, सुरेश चंद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।