{"_id":"6a394770cb1a6f4a6d02dc3e","slug":"information-about-schemes-provided-at-the-public-welfare-fair-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105994-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोक कल्याण मेले में योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोक कल्याण मेले में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
लावड़ - नगर पंचायत लावड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित करते। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
वित्तीय समावेशन अभियान के तहत आयोजित मेले में अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को ऋण और क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सुविधाओं से जोड़ना, छोटे व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना तथा वेंडरों और उनके परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने और समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का आह्वान किया गया।कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार, शुभम, चमनलाल, राजेंद्र, देवेंद्र कुमार, अंकित, दीपक आदि मौजूद रहे।