{"_id":"692cae4f2b33df431b083a42","slug":"information-about-electricity-bill-relief-scheme-given-to-consumers-meerut-news-c-72-1-mct1009-144825-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उपभोक्ताओं को दी बिजली बिल राहत योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उपभोक्ताओं को दी बिजली बिल राहत योजना की जानकारी
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से शुरू की जा रही बिजली बिल राहत योजना का पहला चरणर आज एक दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें बकाएदारों को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूलधन में भी 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। योजना को लेकर रविवार को ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने विवि उपकेंद्र में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी और उनसे योजना का लाभ उठाने की अपील की।
मुख्य अभियंता जोन-1 मुनीश चोपड़ा, अधिशासी अभियंता महेश कुमार के नेतृत्व में विवि उपकेंद्र पर कैंप लगाया गया। यहां उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बिजली बिल राहत योजना में पश्चिमांचल में लगभग 17 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना के माध्यम से बकाया के ब्याज में 100 प्रतिशत तक और मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट का मौका मिल सकेगा।
विभाग की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक उपभोक्ता (1 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के उपभोक्ताओं के लिए योजना शुरू होने जा रही है। प्रथम चरण में मूलधन मे सर्वाधिक 25% की छूट का लाभ मिलेगा साथ ही विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर सर्वाधिक 50% तक की छूट प्राप्त की जा सकती है। योजना का दूसरा चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें मूलधन में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तीसरा चरण 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक जारी रहेगा।