फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation felt... Pulses became costlier by 60 percent and spices by 55 percent.

लगा महंगाई का तड़का: आसमान छू रहे दालों के दाम, मसाले 55 फीसदी महंगे, टमाटर के बाद अब प्याज भी हुआ लाल

Mon, 11 Sep 2023 12:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 11 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

त्याेहारों से पहले रसोई का बजट एक बार फिर गड़बड़ाने लगा है। दालों के साथ मसालों की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। पिछले दिनों जहां टमाटर के भाव आसमान पर पहुंचे रहे तो वहीं अब दालों के दाम भी 60 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मसाले भी महंगाई की दौड़ में पीछे नहीं हैं। टमाटर के बाद अब प्याज लाल होने लगा है।
 

विज्ञापन
Inflation felt... Pulses became costlier by 60 percent and spices by 55 percent.
दालों के दाम बढ़े, प्याज भी महंगा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहारों से पहले खाद्यान्न 60 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। मसालों के भाव भी 55 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं। पिछले 20 दिनों में तेजी से महंगाई बढ़ी है। दाल, चावल, चीनी, मसाले के भाव बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। थोक व्यापारियों के अनुसार भाव बढ़ने का मुख्य कारण चार माह के अंदर हुई अत्यधिक बारिश को माना जा रहा है। इस कारण देश के कई हिस्सों में फसलें खराब हुई हैं।

विज्ञापन


टमाटर सस्ता होने से अभी लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि अब हर चीज के रेट बढ़ने से लोग परेशान हैं। चीनी के दाम 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 4200 रुपये हो गए हैं। चावल के दाम में भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी बहाना, लालच में ठगी का शिकार न बन जाना, बैंक खाता हो सकता है खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

दालों के साथ साथ मसालों के दामों में भी वृद्धि हुई है। जीरा 600 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 700 रुपये प्रति किलो और लौंग 800 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1400 रुपये पहुंच गया है।

सदर मंडी व्यापारी गौरव ने बताया कि 20 अगस्त के बाद खाद्यान्न में थोड़ी वृद्धि शुरू हुई, जो अब 10 सितंबर तक काफी बढ़ गई है। मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि दाल, चावल, चीनी के बाद अब मसालों में काफी तेजी आ गई है।

खाद्यान्न के भाव प्रति किलो 

दाल 20 अगस्त 10 सितंबर
मूंग की दाल 90 120
अरहर की दाल 110 170
उड़द की दाल 110 140
छोले 105 150
बेसन 75 90
चावल 70 85
चीनी 40 42
     

मसालों के दाम प्रति किलो 
मसाले 20 अगस्त 10 सितंबर
हल्दी 160 240
जीरा 600 700
लौंग 800 1400
काली मिर्च 650 900
लाल मिर्च 250 400
नोट: यह रेट सदर मंडी से लिए गए हैं।

प्याज के भी बढ़ रहे भाव
टमाटर के राहत देने के बाद अब प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 20 दिनों में प्याज के रेट 50 प्रतिशत बढ़ गए हैं, जो लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।

बोलीं महिलाएं
सब्जी, दाल, चावल और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम आदमी क्या खाएगा और क्या बचाएगा। - पुष्पा देवी, योगीपुरम

रोजमर्रा में खाए जाने वाली चीजों के दाम से उछाल से महीने का हिसाब गड़बड़ा गया है। अब तो राशन लेने से पहले हिसाब लगाना पड़ रहा है। - उर्मिला कन्नौजिया, रोहटा रोड

सरकार को आम आदमी के रोज के दाल, चावल, चीनी और सब्जियों की महंगाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनको भी राहत मिले।- सुनीता, प्रेम विहार

सरकार को दैनिक चीजों की महंगाई कम करनी चाहिए, ताकि उनका हिसाब न बिगड़े। - कल्पना, नेहरू नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed