फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Infection spread, female doctor died during delivery

Meerut News: संक्रमण फैला, डिलीवरी के दौरान महिला चिकित्सक की मौत, कोविड में दी थीं सेवाएं

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

मूल रूप से अमरोहा के ढबारसी गांव निवासी डॉ. राहुल शर्मा की पत्नी डॉ. स्वाति शर्मा की गर्भ में संक्रमण फैलने के कारण प्रसव के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Infection spread, female doctor died during delivery

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर स्थित यूपीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक की गर्भ में संक्रमण फैलने के चलते शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। वह गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं।

विज्ञापन


मूल रूप से अमरोहा के ढबारसी गांव निवासी डॉ. राहुल शर्मा की पत्नी डॉ. स्वाति शर्मा गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात थीं। वह वर्तमान में वह अम्हेड़ा स्थित वृंदावन कॉलोनी में रह रही थीं। उन्हें पहले न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते गुरुवार को उन्हें आनंद अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय ऑपरेशन से उन्होंने मृत बच्ची को जन्म दिया था। संक्रमण और प्लेटलेट्स भी कम होने के कारण शुक्रवार दोपहर डॉ. स्वाति ने भी दम तोड़ दिया। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि ऑपरेशन से उन्होंने मृत बच्ची को जन्म दिया।


संक्रमण के चलते उनकी मौत हुई है। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीष पंडित ने बताया कि उनकी केस हिस्ट्री में डेंगू होने की रिपोर्ट थी। लेकिन अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू नहीं था।

कोविड-19 के दौरान कंकरखेड़ा में हुईं थी तैनात
डॉ. स्वाति शर्मा को कोविड-19 के दौरान संविदा पर कंकरखेड़ा के यूपीएचसी में तैनात किया गया था। करीब चार माह तक वह प्रभारी रहीं। उसके बाद उनका गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर स्थित यूपीएचसी में तैनात कर दिया गया था। अभी वह कसेरूबक्सर में यूपीएचसी में ही काम कर रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed