{"_id":"6418c4fb517ff91c580830b4","slug":"industrial-development-affected-due-to-lack-of-maps-meerut-news-c-14-1-mrt1002-161643-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नक्शे पास न होने से औद्योगिक विकास प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नक्शे पास न होने से औद्योगिक विकास प्रभावित
विज्ञापन
मेरठ। बॉम्बे बाजार चेंबर ऑफ काॅमर्स में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में उद्यमियों ने नक्शे पास न होने के कारण औद्योगिक विकास प्रभावित होने की समस्या उठाई। चेंबर अध्यक्ष डॉ. रामकुमार ने कहा कि जाम से प्रभावित स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही मेरठ के 45 किलोमीटर के क्षेत्र को रिंग रोड से जोड़ा जाए।
उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि पूर्व में अन्य संबंधित विभागों से एनओसी न मिलने के कारण नक्शे पास होने में देरी होती थी, मगर अब एनओसी का आवेदन कर मेडा को बताना होगा। दस दिन में ही नक्शा पास होगा। सिटी डेवलपमेंट प्लान के माध्यम से उद्योग को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए 10 परियोजनाएं चिह्नित की गई हैं। जिलाधिकारी से पार्किंग के लिए स्थान दिलाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। भूमि मिलते ही 15 दिन में कार्य पूर्ण कराया जाएगा। निजी क्षेत्रों के सहयोग के बिना विकास पूर्ण कर पाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि शाॅप्रिक्स मॉल के पास मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते इनर रिंग रोड कार्य में देरी हो रही है। शहर के चौराहों को लैंड स्केप के आधार पर विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। चैंबर की तरफ से एमडीए वीसी को ज्ञापन देकर चौराहों का सुंदरीकरण, उद्योग हित में नीति निर्धारण, शहर में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए स्थान का चिन्हिकरण, शहर में सोना चांदी के आभूषण का कारोबार बढ़ाने के लिए फैक्टरी फ्लेटेड कांप्लेक्स की मांग की गई। कार्यक्रम में अजय गुप्ता, अशोक कुमार गर्ग, जेके गुप्ता, सरदार राजेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, रवि विश्नोई, अंकित विश्नोई, हिरदेश रस्तौगी, अतुल गुप्ता, एसपी देशवाल, गिरीश कुमार, अतुल भूषण गुप्ता आदि रहे।