फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Industrial area roads will be built with seven crore

सात करोड़ से बनेगी उद्योगिक क्षेत्र की सड़कें- मोहकमपुर से परतापुर में होगा सड़कों, नालियों का निर्माण

Wed, 25 Nov 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Industrial area roads will be built with seven crore
सात करोड़ से बनेंगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें
विज्ञापन

-मोहकमपुर से परतापुर तक होगा सड़कों और नालियों का निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को विकास भवन में जिला उद्योग बंधु की बैठक में तय हुआ कि जल्द ही मोहकमपुर से परतापुर तक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और नाली का निर्माण होगा। इसके लिए सात करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव तय हो गया।
बैठक में एडीएम और उपायुक्त उद्योग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की शिकायतें व सुझावों को सुना। उद्यमियों ने पुरानी समस्याओं का निस्तारण न होने की शिकायत उठाई। उपायुक्त ने कहा कि नगर आयुक्त के साथ बैठक करके प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। धीरखेड़ा में सड़क, स्ट्रीट लाइट के लिए करीब 11 लाख रुपये स्वीकृति होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कताई मिल में मिलेगी सबको जमीन
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की मांग पर अधिकारियों ने कहा कि पहले शासन स्तर से फाइनल होने दें। शासन के निर्देशों के मुताबिक, जरूरत वाले उद्यमियों को कताई मिल परिसर में बसाया जाएगा। नए औद्योगिक क्षेत्र में सभी उद्योगों के लिए जमीन मिलेगी। लघु उद्योग भारती के पंकज जैन ने कहा कि वहां सभी इंडस्ट्री को जरूरत के हिसाब से स्थान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed