{"_id":"6a78851dc52277cdc80339d1","slug":"indoor-arena-played-cricket-and-kho-kho-with-the-family-meerut-news-c-72-1-mct1009-157501-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इनडोर मैदान.... परिवार संग खेला क्रिकेट और खो-खो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इनडोर मैदान.... परिवार संग खेला क्रिकेट और खो-खो
Sun, 09 Aug 2026 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में इनडोर खेलों का आनंद लेते लोग
गेम सिटी एरेना में इनडोर खेलों की भी शुरुआत, एक ही छत के नीचे होंगे कई खेल,
स्क्वैश, लोन टेनिस समेत कई कोर्ट तैयार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आउटडोर क्रिकेट के बाद अब गढ़ रोड स्थित गेम सिटी एरेना में इनडोर खेलों की भी शुरुआत हो गई है। लोगों को यहां एक ही छत के नीचे कई खेलों को खेलने का मौका मिल सकेगा। मेरठ में पहली बार स्क्वैश कोर्ट की भी शुरुआत हो रही है। इसके तीन कोर्ट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा फुटबॉल, लॉन टेनिस समेत कई कोर्ट यहां तैयार होंगे। रविवार को लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर इस मल्टी स्पोर्ट्स एरेना में कई खेलों का आनंद लिया। इसमें क्रिकेट, खो-खो समेत कई खेल खेले गए। परिवार संग लोग मैदान में पहुंचे और लुत्फ उठाया।
रविवार को इनडोर मल्टीस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से अधिक परिवार पहुंचे और यहां कपल क्रिकेट का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भी खूब जमकर बल्लेबाजी की। छोटे-छोटे बच्चों ने फुटबॉल, खो-खो आदि खेलों में प्रतिभाग किया। इसमें इनमें तीन इनडोर कोर्ट हैं, जहां क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल जैसे कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने बताया कि इस मल्टी स्पोर्ट्स इनडोर एरेना में परिवार सहित लोग खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। जल्द ही यहां स्क्वैश, लॉन टेनिस, पिकलबॉल, स्केटिंग, तैराकी, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन होगा। इसके लिए कोर्ट तैयार हो चुके हैं।