फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indiscriminate firing at BJP leader's house

Meerut News: भाजपा नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग

Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing at BJP leader's house
शामली की शिव विहार कॉलोनी में फायरिंग की घटना की जानकारी लेती पुलिस। सौजन्य: वीडियोग्रैब - फोटो : संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड शिव विहार काॅलोनी में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र निर्वाल के घर पर देर रात में दो बाइक सवार नकाबपोश पांच बदमाशों ने पिस्टल व तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन

फायरिंग से परिवार में दहशत बन गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को मौके से 12 से अधिक खोखे बरामद किए हैं। भाजपा नेता की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी के अनुसार आरपियों की पहचान हो गई है। फायरिंग पुरानी रंजिश में की गई है।
विज्ञापन

जिस समय फायरिंग हुई जितेंद्र निर्वाल परिवार के साथ घर में सोए थे। घर में परिवार के करीब 14 सदस्य थे। बताया गया है कि भाजपा नेता के भतीजे ने बदमाशों का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उस पर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग से घर दीवार व शीशे पर गोली के निशान मिले हैं। भाजपा नेता की सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मौके से करीब 12 खोखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद खोते में ज्यादातर पिस्टल के हैं और कुछ तमंचे के दिख रहे हैं। जितेंद्र निर्वाल के अनुसार इसके पीछे क्या वजह रही, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
n सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना : फायरिंग की घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें बदमाश घर के दरवाजे की तरफ जाते हुए और फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।

n जांच के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे बरामद खोखे : पुलिस का कहना है कि मौके से बरामद हुए खोखों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि खोखे कितने बोर के और किस हथियार में इस्तेमाल होते हैं।

शामली की शिव विहार कॉलोनी में फायरिंग की घटना की जानकारी लेती पुलिस। सौजन्य: वीडियोग्रैब

शामली की शिव विहार कॉलोनी में फायरिंग की घटना की जानकारी लेती पुलिस। सौजन्य: वीडियोग्रैब- फोटो : संवाद

शामली की शिव विहार कॉलोनी में फायरिंग की घटना की जानकारी लेती पुलिस। सौजन्य: वीडियोग्रैब

शामली की शिव विहार कॉलोनी में फायरिंग की घटना की जानकारी लेती पुलिस। सौजन्य: वीडियोग्रैब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed