फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India's Manoj defeated France's Mizon Jorion

Meerut News: भारत के मनोज से फ्रांस के मिजोन जोरियन को हराया

Thu, 26 Feb 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
India's Manoj defeated France's Mizon Jorion
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में टेनिस टूर्नामेंट में खेलते खिलाडी......संवाद
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को 45 आयु वर्ग में सवा तीन घंटे चले मैच में कोलकाता के मनोज ने फ्रांस के मिजोन जोरियन को हराकर ट्रॉफी जीती। मेरठ के अमित संगल और नागराज की जोड़ी ने भी 60 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबला जीता। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में कई आयु वर्ग में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

45 आयु वर्ग में हुए फाइनल मैच में कोलकाता के मनोज ने फ्रांस के मिजोन जोरियन को टाइब्रेक में 10-6 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। दोनों के बीच काफी रोमांचक मैच रहा। मेरठ के अमित संगल और नागराज की जोड़ी ने चंद्र भूषण और दीपांकर चक्रवर्ती की जोड़ी को 60 आयु वर्ग में 6-1, 6-2 से पराजित किया और फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसके बाद इंग्लैंड के पीटर ने अजीत भारद्वाज को 6-4, 2-6, 6-2 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। भानु प्रताप सिंह ने नागराज को 3-4 से उनके रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मुकाबला जीता। पुनीत कुमार गुप्ता ने राजन बेरी को 6-2, 6-2 से हराया। आलोक भटनागर ने वेणुगोपाल मंगत को 6-2, 7-5 से हराया। राजेश गणपति ने बालकिशन भाटिया को 6-1, 6-1 से हराया। महिला 55 आयु वर्ग में बबीता ने मंजू खरे को 6-1, 6-2 से हराया। स्मिता रविंद्र व दीक्षा वत्स ने 35 आयु वर्ग में रानी मरवा, प्रीति बंसल को हराया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अमित संगल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed