भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल निष्कासित, युवती से दुष्कर्म लगा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर भारतीय किसान यूनियन के शामली युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने कहा कि जब तक जांच चलेगी, तब तक विनोद निर्वाल का संगठन से कोई वास्ता नहीं रहेगा।
हरिद्वार निवासी युवती ने शनिवार को शामली पहुंचकर आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद विनोद निर्वाल और उसके साथी जाहिद, निवासी उस्मानपुर ने हरिद्वार में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पिता का इलाज कराने के बहाने शनिवार को युवती को शामली में बुलाया गया। एसटी तिराहे से उसको कार में बैठाने के बाद एक स्थान पर ले जाते समय छेड़छाड़ की गई। मामले में विनोद निर्वाल और जाहिद के खिलाफ दुष्कर्म तथा अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में लगी हुई है।
युवती का मेडिकल कराया
आदर्श मंडी थाना पुलिस ने शनिवार रात ही शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर युवती का मेडिकल करा दिया। उम्र के निर्धारण के लिए एक्सरे आदि की जांच होनी बाकी है। इसके बाद पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराया जाएगा। उधर, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी कर रही है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर अमल किया जाएगा।
पुलिस करे मामले की निष्पक्ष जांच- टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के चलते विनोद निर्वाल को शामली युवा जिलाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच करे। पुलिस की जांच में संगठन कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो पुलिस कार्रवाई करे। यदि विनोद निर्दोष है, तो सच्चाई उजागर की जाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/