फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India China War 1962 in Hindi Meerut News: Rajpal said that we will win every battle after the corona report negative

मेरठ: 1962 के युद्ध में शामिल रहे राजपाल ने 80 साल की उम्र में कोरोना को दी मात, बोले- हम जीतेंगे हर जंग

Tue, 23 Jun 2020 03:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
India China War 1962 in Hindi Meerut News: Rajpal said that we will win every battle after the corona report negative
राजपाल ने कोरोना को मात दी - फोटो : अमर उजाला

चीन के साथ 1962 में हुए युद्ध में शामिल रहे मेरठ के गांव सिसौली निवासी राजपाल ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। 80 साल के राजपाल सिंह की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उनका उत्साह बढ़ गया।

विज्ञापन


आर्मी के बाद राजपाल सिंह दिल्ली पुलिस में भी रहे। मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर से ठीक होकर घर जाते समय राजपाल सिंह बेहद खुश नजर आए। उनके पोते कमल प्रताप तोमर ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त होकर वहीं रह रहे हैं। कुछ समय पूर्व उनको कोरोना संक्रमण हो गया। उनकी कोरोना की जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 11 जून को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने कोरोना का इलाज किया। इसके साथ ही राजपाल सिंह योग आसन वार्ड में योग करते रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर, भारतीय चावल की साख बरकरार, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल सिंह ने बताया कि वह 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में शामिल रहे। उसके बाद 1965 का युद्ध भी लड़ा। सेना के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस में नौकरी की। वर्ष 2000 में वह रिटायर हो गए। 

वहीं सोमवार रात को कोविड अस्पताल से छुट्टी देकर उनको घर भेज दिया गया। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में अपने पुत्र के यहां रह रहे हैं। राजपाल सिंह 1960 में ही सेना में भर्ती हुए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed