{"_id":"61d357e29f097b1eb40c27f5","slug":"indecency-from-the-excise-team-reached-on-the-complaint-of-over-rating-city-news-mrt5719715117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेटिंग की शिकायत पर पहुंची आबकारी टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रेटिंग की शिकायत पर पहुंची आबकारी टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर रेटिंग की शिकायत पर पहुंची आबकारी टीम से अभद्रता
मेरठ। खरखौदा क्षेत्र में बीयर की दुकान पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर पहुंची आबकारी टीम के साथ अभद्रता कर दी। बाद में टीम आरोपी सेल्समैन को पकड़कर थाने ले आई। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
आबकारी विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि जमुनानगर खरखौदा स्थित बीयर की दुकान पर ओवररेटिंग की जा रही है। इसके चलते सोमवार को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय टीम के साथ पहुंचे। उनके साथ निरीक्षक राजेश आर्य, राजेश कुमार तिवारी, अतुल राय सहित अन्य भी पहुंचे। उन्होंने दुकान से काफी पहले गाड़ी रुकवा ली और चालक खालिद को रुपये देकर बीयर खरीदने भेजा। आरोप है कि दुकान पर सेल्समैन ने बीयर की दो केन पर 20 रुपये अधिक लिए। इसके बाद टीम दुकान पर पहुंची। टीम के आते ही सेल्समैन भाग गया।
टीम का आरोप है कि सेल्समैन कुछ ही देर में अन्य लोगों के साथ पहुंचा। भीड़ ने टीम के साथ धक्कामुक्की की। किसी तरह टीम सेल्समैन राजू को पकड़कर खरखौदा थाने ले गई। उसने बताया कि वह काजीपुर का रहने वाला है। देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उधर, देर शाम राजू की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। उसने भी टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाई गई। जांच टीम से अभद्रता हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-----------
ओवर रेटिंग का विरोध करने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी स्थित देशी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग का विरोध करने पर हंगामा हो गया। एक युवक ने सेल्समैन पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। सिद्धार्थनगर शेरगढ़ी निवासी सरल सोमवार देर शाम दुकान पर शराब लेने पहुंचा था। आरोप है कि दुकान पर सेल्समैन ने पव्वे के लिए 70 की जगह 80 रुपये काटे। सरल ने विरोध किया तो सेल्समैन ने अभद्रता की और पव्वा छीनकर रुपये फेंककर मारे। सरल ने विरोध किया तो सेल्समैन और दो साथियों ने अंदर खींचकर बंधक बनाया और मारपीट की। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां सरल ने सेल्समैन के खिलाफ मारपीट करने के साथ ही अंगूठी और 1200 रुपये लूटने की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच जारी है।