फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   increasing in tempreture wind bolw fast

तापमान में आया उछाल, तेज हवाओं से राहत

Mon, 30 Mar 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
increasing in tempreture wind bolw fast
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में मौसम के फिर से करवट बदलने के कारण तापमान में उछाल आने लगा है। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। दो दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। वहीं, रविवार को तेज हवा के चलने से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में दो दिन बूंदाबांदी के बाद तापमान लुढ़ककर 32 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिस कारण लोगों ने फिर से ठंडक महसूस की थी। बारिश के बाद दो दिन से सुबह से ही तेज चटख धूप निकलने से तापमान में फिर से उछाल आने लगा है। रविवार को भी दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में लगातार परिवर्तन से आम जनता से लेकर किसान भी बेचैन हैं। रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 71 व न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

शहर में पाल्यूशन का लेवल
गंगानगर.................48
जयभीमनगर.............55
पल्लवपुरम..............67
दिल्ली रोड 82
औसत एक्यूआई 55
एक्यूआई में गिरावट
लॉकडाउन के चलते यातायात व्यवस्था ठप रहने से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधर रहा है। रविवार को औसत एक्यूआई 55 रिकार्ड किया गया।
वर्जन
मौसम में अभी ऐसे ही उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। दिन में हवा चलने से अभी मौसम ज्यादा गर्म होता नहीं दिखेगा, लेकिन दो दिन में दिन का तापमान फिर से 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। रात के समय में मौसम में नमी है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed