फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Increased molestation of girl students on Valentine's Day week

मेरठ: वेलेंटाइन डे वीक पर छात्राओं से बढ़ी छेड़छाड़

Sat, 11 Feb 2023 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Increased molestation of girl students on Valentine's Day week
सरधना (मेरठ)। नगर में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस गंभीर नहीं है। बृहस्पतिवार को एक गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास छात्रा के चॉकलेट नहीं लेने पर छात्रों ने छेड़छाड़ करते हुए उसकी साइकिल तोड़ दी। वहीं शुक्रवार सुबह देवी मंदिर तिराहे पर बस के इंतजार में खड़ी छात्राओं से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। मनचलों का आपस में संघर्ष हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के चलते एसएसपी ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को ड्यूटी पर तैनात किया है। लेकिन सरधना में एंटी रोमियो स्क्वॉयड के नदारद होने का मनचले फायदा उठा रहे है। युवक सरेराह छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। नगर के मुख्य रास्तों व गर्ल्स कॉलेजों पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पहली घटना बृहस्पतिवार को गर्ल्स कॉलेज के पास हुई। यहां एक मनचले ने दसवीं की छात्रा को जबरन चॉकलेट देनी चाही। छात्रा के विरोध पर आरोपी ने छात्रा की साइकिल में तोड़फोड़ की। जैकेट भी फाड़ दी। आरोपी छात्रा को बोर्ड परीक्षा में अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं, शुक्रवार सुबह नगर के देवी मंदिर पर कुछ छात्राएं मेरठ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वहां कुछ मनचले आए और अभद्र टिप्पणी करने लगे। मौके पर खड़े युवकों से उसका विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि कॉलेज के पास हुई घटना के मामले में आरोपी युवक ललित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी चांदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नगर में अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed