फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income tax team raid Saraf house and office in meerut for two days, gold and money recovered

IncomeTax Raid: टीम ने दो दिन खंगाला सराफ का घर-दफ्तर, फर्श भी तोड़ा, बेहिसाब नकदी व सोना मिलने की चर्चा  

Sat, 12 Dec 2020 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Income tax team raid Saraf house and office in meerut for two days, gold and money recovered
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खेमचंद पवन कुमार सराफा प्राइवेट लिमिटेड के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम को सर्च के दौरान करीब 150 किलो अघोषित सोना और तीन करोड़ में करीब 2 करोड़ अघोषित नकदी मिलने की चर्चा रही। आयकर टीम ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे पंचनामा भरने का कार्य शुरू कर दिया था। देर रात तक सर्च चलने के बाद टीम द्वारा सर्च अवधि शनिवार सुबह पूरी हुई।

विज्ञापन


सराफ द्वारा 70 करोड़ की घोषणा को लेकर भी बाजार में चर्चा रही। हालांकि सराफ द्वारा घोषणा या डिक्लरेशन से इंकार करने के बाद भी पंचनामे की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग के नियमानुसार अगर अघोषित आय पकड़ी जाती है और करदाता उसे स्वीकार करता है तो उसे 107.25 प्रतिशत टैक्स देना होता है। 
विज्ञापन


इसमें 60 प्रतिशत टैक्स, 30 प्रतिशत पैनल्टी, 15 प्रतिशत सरचार्ज और 3 प्रतिशत एजूकेशन सेस होता है। अगर करदाता अघोषित संपत्ति मानने से इंकार करता है और चैलेंज करता है तब पुष्टि होने पर उसे 137 प्रतिशत टैक्स देना होता है। ऐसे में 60 प्रतिशत टैक्स, 60 प्रतिशत पैनल्टी, 15 सरचार्ज और 3 प्रतिशत एजूकेशन सेस लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सर्च में करदाता घोषणा या डिक्लेरेशन को अस्वीकार कर देते हैं। इस आयकर सर्च में भी माना जा रहा है कि करदाता के द्वारा घोषणा को अस्वीकार कर दिया गया है।

बेनामी लेनदेन, प्रोजेक्ट पर फोकस
सराफा व्यापारी ने किन-किन प्रोजेक्ट पर काम किया और बेनामी लेनदेन के अलावा उसके पास कितनी संपत्ति व कैश है, इन अहम तथ्यों पर भी आयकर टीम का फोकस रहा। कानपुर से आए डिप्टी डायरेक्टर आयकर, मेरठ के सहायक निदेशक सिस्टम राजीव प्रसाद सहित गाजियाबाद और दिल्ली के अधिकारियों ने वेस्ट एंड रोड व विश्व एंकलेव स्थित घर, तेजपाल एंक्लेव स्थित सराफ के सीए के घर और सदर सराफा बाजार स्थित दो प्रतिष्ठानों पर सर्च जारी रखा। फर्म के टर्नओवर की पेन ड्राइव से जांच की गई। व्यापारी की लावड़, बहसूमा, मवाना सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी संपत्ति बताई जा रही है।

अलमारी सील, फर्श भी तोड़े गए 
सर्च में टीम द्वारा घरों व प्रतिष्ठानों की अलमारी सील करने और दुकान व मकान में कई जगह फर्श तोड़ने की सूचना भी मिलती रहीं। अधिकारियों ने सराफ के सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी छानबीन की। चर्चा है कि बड़ी कंपनियों में टर्नओवर दिखाने और काला धन एक नंबर में करने के लिए 1-2 प्रतिशत कमीशन देकर टर्नओवर घुमाई जाती है।

40 पार्टनरों से संबंधित दस्तावेजों की तलाश
सर्च में टीम ने 40 पार्टनरों से संबंधित दस्तावेज भी तलाशे। सूत्रों के अनुसार सूचना थी कि बड़े कारोबारियों के साथ शहर में कई बड़ी संपत्तियां खरीदीं गईं। शहर के पूर्व सिनेमाघर संचालक, मसाला व्यवसायी और शहर के तीन प्रमुख बिल्डरों के साथ सराफा कारोबारी ने कई प्रोजेक्ट पर काम किया।

मुजफ्फरनगर के स्वर्ण व्यापारी का नाम भी चर्चा में रहा। सराफ की आबूलेन, बच्चा पार्क सिटी सेंटर, शास्त्रीनगर, साकेत आदि क्षेत्रों में भी संपत्ति बताई गई। सराफ के सीए के यहां की सर्च भी जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed