{"_id":"5f9914d38ebc3e9b924206f6","slug":"income-tax-team-has-raid-in-mp-malook-nagara-house-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, मौके पर भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, मौके पर भारी फोर्स तैनात
Wed, 28 Oct 2020 12:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
सांसद मलूक नागर के आवास पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर छापा मारा। टीम सुबह से आवास में घुसी और देर शाम तक जांच करती रही। पूरे आवास को टीम ने खंगाल डाला।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, टीम ने सांसद के आवास से मिले रिकॉर्ड व अन्य कागजों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। सांसद के आवास पर छापा लगने से उनके समर्थकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
बसपा के सांसद मलूक नागर का बिजनौर में विदुर कुटी रोड पर डीएवी इंटर कॉलेज के पास आलीशान आवास है। पिछले लोकसभा चुनाव में मलूक नागर ने इसी को ही चुनाव कार्यालय भी बना रखा था। सांसद बिजनौर आने पर इस आवास में ही रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे आयकर विभाग की 15 सदस्यीय टीम सांसद के बिजनौर स्थित आवास पर पहुंची और वहां मौजूद तीन-चार कर्मचारियों को घर से बाहर कर आवास को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। शाम साढ़े छह बजे तक टीम आवास के अंदर रही। टीम की दो गाड़ियां भी सांसद के आवास के बाहर खड़ी रही। सांसद की गिनती पश्चिमी यूपी के बड़े कारोबारी में होती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिश्ते के दामाद ने रची थी खतरनाक साजिश, ससुर का अपहरण कर मांगी थी एक करोड़ रुपये की फिरौती
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, लखनऊ व मुरादाबाद की टीम ने मिलकर ये छापा मारा। टीम के साथ मुरादाबाद पीएसी के जवान थे। छापे के दौरान टीम का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं आया। किसी से बात तक नहीं की। टीम ने छापामारी के बारे में भी किसी को कुछ नहीं बताया। सांसद मलूक नागर से बात करने का प्रयास किया पर उनका फोन नहीं उठाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/