{"_id":"a2ac012d3ea108698e1e227dc971b083","slug":"income-tax-raids-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम, आशियाना ग्रुप में आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम, आशियाना ग्रुप में आयकर सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 31 Dec 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग ने बुधवार को एक कंस्ट्रक्शन और एक रीयल इस्टेट कंपनी के घर-ऑफिस समेत कई ठिकानों पर सर्वे किया। इस दौरान आय-व्यय का लेखा-जोखा देखा और बड़े पैमाने पर दस्तावेज समेत अन्य जरूरी उपकरण जब्त किए गए।
मेरठ विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता पद से त्यागपत्र देकर सुनील जैन निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-2 ने कुछ वर्ष पहले श्याम ग्रुप कंपनी से ठेकेदारी का काम शुरू किया था। सुनील जैन पीडब्लूडी, एमडीए, विद्युत वितरण निगम और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के बड़े प्रोजेक्टों की ठेकेदारी करते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ साकेत स्थित आशियाना ग्रुप कंपनी के मालिक बकुल गोयल का मेरठ और नोएडा में रीयल इस्टेट में बड़ा काम है। आयकर विभाग के अनुसार दोनों का करीब 25-25 करोड़ रुपये सालाना टर्न-ओवर है। दोनों के खिलाफ करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इस पर आयकर आयुक्त मेरठ अंजली तिवारी के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर एसएस भदौरिया के नेतृत्व में बुधवार को कार्रवाई की गई। एसएस भदौरिया के नेतृत्व में 50 आयकर अधिकारी और 35 पुलिस-पीएसी कर्मियों के साथ श्याम और आशियाना ग्रुप के घर-ऑफिस समेत कई ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया गया।
कंपनी के आय-व्यय का ब्योरा अकाउंट के दस्तावेजों को देखा गया। इसके साथ ही कंपनी और ऑफिस में लैपटॉप, कंप्यूटर, सीडी, पेन ड्राइव समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को जब्त किया गया।
जांच के बाद पता चलेगा कितनी टैक्स चोरी की
एक आयकर अधिकारी ने बताया कि श्याम ग्रुप कंपनी के खिलाफ सर्वे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वहीं आशियाना ग्रुप कंपनी के खिलाफ अभी सर्वे की कार्रवाई चल रही है और दस्तावेजों का आंकलन किया जा रहा है कि कितने की टैक्स चोरी की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सर्वे में सामने आए दस्तावेजों का आंकलन कर यह तय किया जाएगा कि दोनों कंपनियों की कितनी आय है वह कितना आयकर अदा कर रहे हैं। इसके बाद उनसे टैक्स लिया जाएगा।
दो दर्जन लोगों पर होगी कार्रवाई
मेरठ। इनकम टैक्स विभाग द्वारा अभी करीब दो दर्जन लोगों पर और कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने टैक्स चोरी करने वालों की एक सूची तैयार की है। जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा का रहा कड़ा इंतजाम
इनकम टैक्स विभाग ने जिन ठिकानों पर सर्वे किया, वहां सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रखा गया। इनके घरों और ऑफिस को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरे रखा था। यहां किसी को आने जाने नहीं दिया। इनकम टैक्स टीम अंदर गोपनीय तरह से दस्तावेज देखती रही।