{"_id":"5fc554ca8ebc3ee3e87c613b","slug":"income-tax-department-will-examine-45-properties-meerut-news-mrt513469825","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 संपत्तियों की जांच करेगा आयकर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 संपत्तियों की जांच करेगा आयकर विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नोएडा बेस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मुकेश पाल के घर आयकर विभाग की जांच रविवार देर रात पूरी हो गई। विभाग को मेरठ और नोएडा से कैश और ज्वेलरी के साथ मेरठ सहित पांच बड़े शहरों में करीब 45 बड़ी संपत्तियां होने की जानकारी मिली है।
ग्रेटर नोएडा ओमैक्स सिटी प्लॉट नंबर 142 स्थित शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के कार्यालय और डी ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ स्थित बिल्डर मुकेश पाल के आवास से मिली नकदी, ज्वेलरी और संपत्ति के कागजात की आयकर विभाग द्वारा जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और लखनऊ में 45 बड़ी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। हालांकि विभागीय स्तर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
यह होगी आगे की जांच
शहर में आयकर विभाग का ऐसा पहला छापा रहा, जिसमें जांच में तीन दिन का समय लगा हो। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार जांच में अभी छह माह से साल भर तक लग सकता है। विभागीय टीम अब इस बात की जांच करेगी कि संपत्ति कब खरीदी गई, संपत्ति किसी परियोजना में प्रयोग की जा रही है या रिजर्व में खरीदी गई, संपत्ति खरीदी तो कैश कहां से आया, जब संपत्ति खरीदी गई तब आईटीआर की क्या स्थिति थी। आयकर रिटर्न में सालाना कितनी आय दिखाई गई है, पिछले छह साल तक के रिकॉर्ड में आय और व्यय की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार के सामने खुलेंगे लॉकर
बिल्डर मुकेश पाल के कई बैंकों में लॉकर बताए गए। शुरुआती जांच में ही विभाग ने सभी लॉकर सील कर दिए। घर और ऑफिस से मिली नकदी और ज्वेलरी का आंकलन करने के बाद अब आगे की जांच होगी। परिवार की मौजूदगी में विभागीय अधिकारी लॉकर खुलवाकर देखेंगे।
अपनों ने दी जानकारी
आयकर विभाग की टीम के लौटने के बाद कॉलोनी के लोग मुकेश पाल से मिलने पहुंचे। चर्चा रही कि मुकेश के किसी अपने ने ही आयकर विभाग को पूरी जानकारी दी थी। पार्टनरों के बीच विवाद को लेकर भी चर्चा रही।
10 से अधिक ठिकानों पर चली कार्रवाई
नोएडा। शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन साझेदारों और करीबियों के 10 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ में तीन दिन तक दस्तावेज खंगाले। लाखों रुपये जब्त करने के अलावा बैंक खातों को सीज किया गया। ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी में कंपनी का मुख्य कार्यालय बताया जाता है। मेरठ के मुकेश पाल के अलावा ग्रेनो के जेपी ग्रींस निवासी मुकेश ठाकुर के आवास पर भी सर्च अभियान चला। वहीं, इस कार्रवाई के बारे में नोएडा आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। ब्यूरो