{"_id":"69aac997fbc9931f9d090104","slug":"inaugural-match-of-narendra-sharma-memorial-cricket-tournament-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-149742-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज
विज्ञापन
- 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग, विजेता टीम को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार से हो रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और दून क्रिकेट क्लब ऋषिकेश के बीच होगा। इसका उद्घाटन ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर करेंगे।
टूर्नामेंट के आयोजक राजीव शर्मा, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा और रितिक शर्मा ने बताया कि नरेंद्र शर्मा का खेलों के प्रति विशेष लगाव था। उन्हीं की स्मृति में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें पहले दो के मैच आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में होंगे। इसके बाद सभी मैच गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट लीग बेसिस पर खेला जाएगा। इसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले रंगीन पोशाक में होंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,51,000 रुपये और उप विजेता को 71000 रुपये दिए जाएंगे। तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को क्रिकेट की पूरी किट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को इंग्लिश विलो बैट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को शूज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को कीपिंग ग्लव्ज एवं कीपिंग पैड्स दिए जाएंगे।