फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Unchapur, miscreants entered the house and looted cash, jewelery

ऊंचापुर में बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात लूटे

Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Unchapur, miscreants entered the house and looted cash, jewelery
ऊंचापुर में बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात लूटे
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में मंगलवार दोपहर चार बदमाशों ने चंदे की रसीद के नाम पर घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर में मिली महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद आतंकित करते हुए घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।
ऊंचापुर में जान मोहम्मद का परिवार रहता है। वह मंगलवार सुबह फेरी लगाने चला गया। घर में उसकी पत्नी गुलिस्तां व मां जायदा थी। दोपहर करीब दो बजे जायदा भी दवा लेने चली गई। इसी दौरान चार बदमाश पहुंचे और चंदे की रसीद काटने की बात कही। उन्होंने घर खाली देखा तो अंदर पहुंच गए। यहां उन्होंने चाकू दिखाकर गुलिस्तां को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी से अलमारी से आठ हजार रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में पहुंचे। यहां से भी उन्होंने काफी सामान लूटा। घटना के बाद गुलिस्तां घबरा गई थी। गुलिस्तां के मुताबिक उसे कुछ नशीला पदार्थ भी सुंघाया गया। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो पास के लोग पहुंचे। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि अभी इस घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस टीम भिजवाकर जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed