फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In two years, fill up on Meerut-Garh four lane highway and ring road

दो वर्ष में मेरठ-गढ़ फोर लेन हाईवे और रिंग रोड पर भरिये फर्राटा

Sat, 20 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
In two years, fill up on Meerut-Garh four lane highway and ring road
दो वर्ष में मेरठ-गढ़ फोर लेन हाईवे और रिंग रोड पर भरिये फर्राटा
विज्ञापन

मेरठ। शहर के चारों तरफ हाईवे और एक्सप्रेसवे का कार्य धरातल पर दिख रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेरठ-गढ़ चार लेन हाईवे और रिंग रोड को बनाए जाने के लिए किठौर में टाटा प्रोजेक्ट कंपनी ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मेरठ से गढ़ तक बनाए जाने वाले 50.254 किमी प्रोजेक्ट का श्रीगणेश हुआ। इस हाईवे से ही गढ़ रोड-हापुड़ रोड, गढ़ रोड-मवाना रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद तीन नेशनल हाईवे आपस में जुड़ने के बाद वाहन फर्राटा भरेंगे।
इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 300 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे का नाम 709-ए रखा गया है। इस हाईवे की शुरुआत गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बदरखां गांव के पास से होती है। इसके ठीक पास से एनएच-24 गुजर रहा है। इसके अलावा मेरठ में रिंग रोड के जरिये मेरठ-बुलंदशहर हाईवे एनएच-235, मेरठ-पौड़ी एनएच-119 भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, गढ़ रोड से लेकर एनएच-235 को जहां जोड़ा जा रहा है, उसी स्थान से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण शुरू किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, टाटा प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवास राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाईपास भी निकाले जाएंगे
इस प्रोजेक्ट में पहला बाईपास आठ किलोमीटर का गढ़ रोड पर स्थित नानपुर, शाहजहांपुर से होता हुआ किठौर से निकाला जाएगा। वहीं, दूसरा बाईपास दो किलोमीटर का हसनपुर कलां से निकाला जाएगा। इससे कुल 36 गांव प्रभावित हो रहे हैं।
प्रोजेक्ट - मेरठ-गढ़ एनएच 709-ए
कब पूरा होगा प्रोजेक्ट - दो वर्ष में
कुल लागत - 2068.99 करोड़ रुपये
दो इंटरकनेक्टर- गढ़ रोड से हापुड़ रोड, गढ़ रोड से मवाना रोड
अंडरपास - 5
बड़े ब्रिज - 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed