{"_id":"59cb879e4f1c1bcd538b4bbf","slug":"in-the-wedding-ceremony-a-bag-full-of-jewelery-and-cash-theft-capture-in-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की ज्वैलरी व नकदी से भरा बैग उड़ाया, दो किशोर कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की ज्वैलरी व नकदी से भरा बैग उड़ाया, दो किशोर कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन की ज्वैलरी से भरा बैग उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह में चोरों ने नकदी और ज्वैलरी से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में दुल्हन की ज्वैलरी और अन्य गिफ्ट थे। सीसीटीवी कैमरे में बैग को चोरी करते हुए दो किशोर कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वामीपाड़ा निवासी संजीव रस्तौगी की नील की गली में ज्वैलरी की शॉप है। सराफा व्यापारी की बेटी कीर्ति की सोमवार रात को परतापुर क्षेत्र में स्थित ली ग्रांड होटल में शादी हो रही थी। बारात मेरठ से ही आयी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन जैसे ही खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे तो वहीं दुल्हन की मां और पिता भी कुर्सी पर बैठ गए। बगल में खाली पड़ी एक कुर्सी पर दुल्हन के परिजनों ने बैग और पर्स रख दिया। इस बीच करीब 12 से 15 वर्षीय एक किशोर ने कुर्सी को हटाया, जबकि दूसरे ने कुर्सी पर रखा बैग उड़ा दिया। बैग में ढाई लाख रुपये, शादी में मिले तमाम लिफाफे व गिफ्ट के अलावा करीब तीन लाख रुपये की ज्वैलरी भी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक किशोर काफी देर से दुल्हन के परिजनों के आसपास ही घूम रहा था वही बैग चोरी करते हुए दिखाई पड़ रहा है। सराफा व्यापारी ने करीब छह से सात लाख रुपये का सामान चोरी होना बताते हुए परतापुर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा का दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/