Meerut Nikay Chunav: गन्ना बेल्ट में 16 पर भाजपा और 18 निकायों पर सपा-रालोद गठबंधन का कब्जा
निकाय चुनाव में पश्चिम की गन्ना बेल्ट के छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत) में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला रहा हैं।
विस्तार
निकाय चुनाव में पश्चिम की गन्ना बेल्ट के छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत) में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला रहा हैं। भाजपा ने मेरठ व सहारनपुर में मेयर सहित चेयरमैन पदों पर 75 निकायों में से 16 निकायों पर कब्जा कर खुद को नंबर एक बताया है। सपा-रालोद गठबंधन ने भी 18 निकायों में भाजपा को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने बढ़त पाई तो एआईएफ (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक) और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने पश्चिम में अपना खाता खोला है।
बसपा ने पिछली बार 4 सीट पर जीत हासिल की थी और अब वह तीन सीट पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस का पिछली बार 2017 में निकाय पांच सीट पर कब्जा था, अबकी बार कांग्रेस खाता नहीं खुल सकी। वहीं, 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को पटकनी देकर निकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है।
इस बार सपा-रालोद के प्रत्याशी अलग-अलग सीट पर अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़े थे। बसपा ने मेरठ की महापौर की सीट ही नहीं गंवाई बल्कि 11 निकाय सीट से घटकर पांच निकाय पर सिमटकर रह गई हैं।
आम आदमी पार्टी ने पिछली बार बिजनौर में एक निकाय सीट जीतीं थी। अब बिजनौर के साथ-साथ बागपत में भी आप ने एक और निकाय सीट हासिल कर लीं। मेरठ की सिवालखास नगर पंचायत पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और बिजनौर में राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना-अपना खाता खोल दिया है। अबकी बार भी 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को मात देकर अपनी अपनी निकाय में कब्जा बरकरार रखा है।
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 01 05
सपा 01 02
कांग्रेस 01 00
बसपा 04 03
लोकदल 01 00
निर्दलीय 08 05
एआईएफ 00 01
बिजनौर के 18 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 03 03
सपा 06 03
कांग्रेस 00 01
बसपा 00 00
रालोद 00 02
आरजेडी 00 01
आप 01 01
निर्दलीय 08 07
मुजफ्फरनगर के 10 निकायों की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 03 01
सपा 02 01
रालोद 00 02
आप 00 01
कांग्रेस 01 00
बसपा 00 00
निर्दलीय 04 05
शामली में 10 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 01 02
सपा 00 01
कांग्रेस 00 00
बसपा 03 01
रालोद 00 02
निर्दलीय 06 04
बागपत में 9 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 01 01
रालोद 00 02
सपा 00 00
कांग्रेस 00 00
बसपा 00 00
निर्दलीय 07 06
सहारनपुर की 12 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में
भाजपा 02 04
बसपा 04 02
कांग्रेस 03 00
सपा 01 02
रालोद 00 01
निर्दलीय 01 03