{"_id":"679a8751f1865e5f67030a12","slug":"in-the-second-year-if-you-write-23-instead-of-24-the-form-will-open-meerut-news-c-72-1-mrt1063-128093-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: द्वितीय वर्ष में 24 की जगह 23 लिखने पर खुलेगा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: द्वितीय वर्ष में 24 की जगह 23 लिखने पर खुलेगा फॉर्म
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के छात्रों को बीए, बीकॉम, एमए, एमकाम प्राइवेट, बीएससी शारीरिक शिक्षा, बीएफए, बीएलएड, बीए-बीएड, बीएससी बॉयोटेक, बीएससी बॉयोटेक ऑनर्स प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को दूसरे वर्ष का फॉर्म भरते समय अपने रोल नंबर व एनरोलमेंट में 24 की जगह 23 लिखना होगा। ऐसा करने से परीक्षा फॉर्म खुल जाएगा। वार्षिक प्रणाली में उक्त कक्षाओं के विद्यार्थियों के फॉर्म खुलने में आ रही दिक्कतों के बाद सीसीएसयू ने यह निर्देश दिए हैं। सीसीएसयू के अनुसार सभी कक्षाओं के छात्र अपना द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म भरते वक्त 23 से शुरू होने वाली नामांकन एवं अनुक्रमांक का ही प्रयोग करें। सत्र 2023-24 में सीसीएसयू एवं कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र ही इसके दायरे में होंगे। सीसीएसयू के अनुसार यदि सत्र 2023-24 में प्रवेश पाने वाले बीए प्राइवेट में किसी छात्र को आवंटित नामांकन संख्या एम-241085 थी और अनुक्रमांक पीए-240026 तो द्वितीय वर्ष का फॉर्म भरते वक्त छात्र को सही नामांकन एम-231085 और अनुक्रमांक पीएम-230026...दर्ज करना होगा।
एमबीबीएस की परीक्षाएं 21 फरवरी से
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल भाग द्वितीय रेगुलर एवं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 21 फरवरी से दस से एक बजे की पाली में होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। संवाद
एनईपी शारीरिक शिक्षा के पेपर तीन से
विश्वविद्यालय कैंपस और संबत्र कॉलेजों में पीजी एनईपी शारीरिक शिक्षा की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन फरवरी से दो से पांच बजे की पाली में शुरू होंगी। पेपर दस फरवरी तक चलेंगे। संवाद