फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in the murder of massom children the womans send in jail

मासूम की हत्या में सौतेली मां जेल भेजी

Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
in the murder of massom children the womans send in jail
सरधना कोतवाली पर थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक से मर्डर केस की सही जांच कराने की मांग करते कपसाड के ग्र - फोटो : SARDANA
मासूम की हत्या में सौतेली मां जेल भेजी
विज्ञापन

सरधना/मेरठ। कपसाड़ गांव में छह साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या कारण गला घोंटना आया है। वहीं ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर एसओ से कहा कि महिला का देवर शिवम निर्दोष है।
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार कपसाड़ में बृहस्पतिवार को छह साल के बच्चे की हत्या कर उसकी सौतेली मां प्रिया उर्फ भूरी ने शव को बेड में छिपा दिया था। पुलिस ने जब प्रिया को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में बताया कि उसके अपने देवर शिवम से अवैध संबंध थे। बृहस्पतिवार को महिला की सास घर पर नहीं थी, बच्चा स्कूल से घर पहुंचा था। एसपी देहात का कहना है कि बच्चे ने अपनी सौतेली मां और चाचा शिवम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अवैध संबंधों का पता न चल जाए, इसके चलते दोनों ने बच्चे की हत्या कर शव बेड में छिपा दिया था। शुक्रवार को बच्चे के परिजन और अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से सरधना थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ से कहा कि महिला ने अपने देवर का नाम मर्डर में गलत लिया है। जिस समय मर्डर हुआ देवर शिवम घर पर नहीं था। वह जाहरवीर माढ़ी पर मौजूद था। प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि युवक की महिला की दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले महिला अपने ससुराल वालों के साथ मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। एसओ उपेंद्र मलिक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतीश कुमार, उमेश, दीपक, सतबीर, मुकेश, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घर से क्यों भागा युवक
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि महिला के बयान की वीडियोग्राफी है। महिला ने खुद स्वीकार किया है कि देवर शिवम से उसके संबंध थे। एसपी देहात का कहना है कि जब आरोपी युवक हत्या में शामिल नहीं है तो उसे घर से भागना नहीं चाहिए था। पुलिस निर्दोष को जेल नहीं भेजेगी।

आयुष्मान मर्डर केस की हत्यारोपी महिला भूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

आयुष्मान मर्डर केस की हत्यारोपी महिला भूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed