फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the middle of the night there was a noise thief-thief..., turned out to be brother-in-law

आधी रात में मचा शोर चोर-चोर..., निकला देवर

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the middle of the night there was a noise thief-thief..., turned out to be brother-in-law
आधी रात में मचा शोर चोर-चोर..., निकला देवर
विज्ञापन

बहसूमा। आधी रात में घर के बाहर गुनगुनाने की आवाज सुनकर महिला की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन जाग गए तथा चोर-चोर का शोर मच गया। घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया गया, जबकि दो युवक अंधेरे में फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को साथ लेकर चलने लगी तो परिजनों ने उसे अपनी पुत्री का देवर बताया। बाद में युवक को किसी तरह पुलिस से बिना कार्रवाई छुड़ाया।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले अकबरपुर सादात में महिला को घर के बाहर गुनगुनाने की आवाज सुनाई दी, जिससे महिला की चीख निकल गई। महिला की चीख सुनकर परिजन जाग गए तथा चोर-चोर कर शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी कर धुनाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान दो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जबकि एक को दबोच लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान हिरासत में लिए गए युवक की पहचान खरखौदा निवासी युवती के देवर के रूप में हुई। बाद में पुलिस से परिजनों ने मान मनौव्वल कर जैसे-तैसे छुड़ाया। इसके बाद उसे उसके घर भिजवाया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अवैध तमंचे के साथ युवक को जेल भेजा
बहसूमा। पत्नी से मारपीट कर गोली मारने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह शाहपुर निवासी महिला ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। वह तमंचा हाथ में लेकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भूले पुत्र भुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed