फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the encounter, the absconding gangster was arrested by the police, cartridges recovered

मुठभेड़ में फरार बदमाश को पुलिस ने दबोचा, तमंचा सहित कारतूस बरामद

Thu, 02 Nov 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
In the encounter, the absconding gangster was arrested by the police, cartridges recovered
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश को गश्त के दौरान बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में बुधवार रात साथी बदमाश मुकीम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए था। मुठभेड़ में एक दरोगा भी जख्मी हुआ था।

विज्ञापन


मंसूरपुर पुलिस की बुधवार रात को नरा बिजलीघर के सामने बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई तो पैर में लगने से बदमाश मुकीम पुत्र जहूर घायल हो गया था। जबकि उसका साथी बदमाश थाना शाहपुर के गांव बसी निवासी बल्लू पुत्र शरीफ फरार हो गया था। मुठभेड़ में गोली लगने से दरोगा आरके शर्मा भी जख्मी हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाशों को दबोच लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक व तमंचा तथा कारतूस बरामद किए थे। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ : योगी के जांबाज पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव पुरबालियान व जीवना मार्ग पर फरार बदमाश बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गया शातिर किस्म का बदमाश है। इस पर गाजियाबाद, शाहपुर व मंसूरपुर में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed