फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman

बदमाशों को नहीं सीएम योगी का डर ? शहर में थे योगी फिर भी वारदात को दिया अंजाम

Wed, 10 May 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 10 May 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman
एसएसपी आवास के पास महिला से लूट

मेरठ में मंगलवार को शहर में मुख्यमंत्री थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा था। फिर भी बेखौफ बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट कर दी। शर्मनाक बात तो यह है कि बदमाशों ने यह वारदात एसएसपी आवास के पास और पुलिस फोर्स के सामने की। महिला चिल्लाती रही, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के रवैये पर गुस्साए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने पर हंगामा किया। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग में जल लेखा सहायक अंजना अरोड़ा मंगलवार सुबह 9:30 बजे ऑफिस जा रही थीं। एसएसपी आवास के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनका रिक्शा रुकवाया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर महिला से पर्स छीन लिया। छीनाझपटी में महिला रिक्शा से गिर गई। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, पासबुक समेत अन्य कागजात थे। बदमाशों के भागने के बाद महिला दौड़कर एसएसपी आवास के पास चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी के पास पहुंची और लूट की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman
महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

आरोप लगाया कि महिला से लूट के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल सुमित कुमार हंस रहे थे। इसको लेकर महिला ने हंगामा किया। अंजना से लूट होने की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों की तीखी झड़प भी हुई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पुलिस से साठगांठ कर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 
 
सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंजना को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कहा कि शहर में मुख्यमंत्री हैं, जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बावजूद बदमाश लूटपाट करके फरार हो गए। सिविल लाइन और लालकुर्ती पुलिस इस मामले को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही।

मौत को करीब से देखा

In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman
एसएसपी आवास के पास महिला से लूट

इस घटना से अंजना बहुत डर गईं। उन्होंने बताया कि मौत को बहुत करीब से देखा है। बदमाश उनको गोली मार सकते थे। पुलिस तो तमाशा देख रही थी। वह चिल्लाती हुई बाइक सवार बदमाशों के पीछे भी दौड़ीं। बावजूद कोई पुलिसकर्मी उनके पास तक नहीं पहुंचा। पुलिस से बताया तो उन्होंने थाने जाकर शिकायत लिखवाने की सलाह दे दी। 

सीएम से करेंगे शिकायत 
अंजना ने कहा कि मेरठ पुलिस वारदात पर हंसती है। इसकी शिकायत वह सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगी। सवाल उठाया कि शहर में अलर्ट होने के बावजूद बदमाश खुलेआम लूट की वारदात कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारी बुधवार को एसएसपी से इसकी शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन

पता पूछा, फायर किया और लूटकर भागे बदमाश

In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman
पुलिस के सामने लूट

वहीं ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के साईंपुरम औद्योगिक एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उद्यमी से 50 हजार और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए।
 
टीपी नगर निवासी मनोज अरोड़ा की साईं पुरम गली नंबर 6 में साईं मेटल के नाम फैक्ट्री है। मनोज के अनुसार शाम चार बजे वह अपनी एक्टिवा से फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में साईंपुरम की गली नंबर चार के पास मेवला फाटक की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्हें रोकर माधवपुरम का पता पूछा। तभी एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा और उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर लूटपाट शुरू कर दी। 

विरोध करने पर एक बदमाश ने फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 50 हजार की नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो  गए। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

In the city were the CM Yogi, the unfortunate criminals carried out the war, screaming woman
थाने में हंगामा करते लोग

पुलिस ने रोड पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एक फैक्ट्री के कैमरे में बाइक पर भागते दोनों बदमाश कैद हो गए थे। बदमाश लाल पल्सर पर आए थे। इनमें बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट  लगाए हुए था। जबकि पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। दो बदमाशों ने वारदात की है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा पहचानने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस रोड पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। अजय अग्रवाल, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी

नहीं होती गश्त
घटना के बाद आसपास के व्यापारी और सरस्वती लोक के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस रोड पर अक्सर वारदात के बाद भी पुलिस गश्त नहीं करती। कभी कभी फैंटम जरूर यहां चक्कर काटकर जाती है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। 

पूरी रेकी के बाद की वारदात
पीड़ित मनोज ने बताया कि बदमाशों ने तमंचा तानकर उनसे कैश की मांग की। कैमरे की फुटेज में ये बदमाश पीछे मुड़कर देखते हुए भी नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद वारदात की है। उन्हें पता था कि मनोज कैश लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed