फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the checkpoint, a woman caught red handed while taking a bribe, suspend

चौकी में 20 हजार की रिश्वत लेती रंगे हाथ पकड़ी गई महिला दरोगा, सस्पेंड

Tue, 13 Jun 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
In the checkpoint, a woman caught red handed while taking a bribe, suspend
रिश्वत लेती महिला दरोगा दबोची

एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस चौकी पर छापेमारी कर एक महिला दरोगा (अमृता सिंह) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



मेरठ में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर छापेमारी कर एक महिला दरोगा (अमृता सिंह) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला दरोगा थाना कोतवाली की बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर तैनात है। बता दें कि गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले समीर की पत्नी ने कोर्ट के जरिए दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की फाइल दरोगा अमृता सिंह को सौंपी गई थी।

विज्ञापन

In the checkpoint, a woman caught red handed while taking a bribe, suspend
मुंह छिपाती महिला दरोगा

आरोप है कि महिला दरोगा ने आरोपियों से साठगांठ कर धाराएं हटाने के लिए एक बड़ी रकम तय की थी।  युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से कर दी। टीम ने महिला दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया गया कि महिला दरोगा ने मंगलवार को समीर को फोन कर बुलाया और मुदकमे में लिखी गई धाराओं में दो धाराएं कम करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की। इसके बाद समीर ने महिला दरोगा की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। 

आपको बता दें कि एंटी करप्शन की टीम ने अपने दो सदस्यों को समीर के साथ पैसे लेकर पुलिस चौकी में भेजा और रिश्वत लेते महिला दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला दरोगा को सस्पेंड कर जेल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed