{"_id":"67fd59cb539ff4cc97002977","slug":"in-the-case-of-the-audio-of-the-kidnapping-attempt-the-children-accepted-the-incident-the-person-who-made-the-audio-viral-apologized-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107827-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के प्रयास के ऑडियो के मामले में बच्चों ने घटना स्वीकारी, ऑडियो वायरल करने वाले ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के प्रयास के ऑडियो के मामले में बच्चों ने घटना स्वीकारी, ऑडियो वायरल करने वाले ने मांगी माफी
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमतीनगर में चार साल की मासूम के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने ऑडियो वायरल करने वाले का माफी मांगते हुए वीडियो वायरल किया है। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में बच्चे स्वयं बता रहे हैं कि दो युवकों ने मासूम को बोरे में बंद कर अपहरण का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए थे।
शनिवार को नगर में सोशल मीडिया पर एक ऑडियाे वायरल हुई थी। जिसमें युवक कह रहा था कि मोहल्ला गोमती नगर स्थित नसरूद्दीन की बेटी की चार वर्षीय बच्ची को कुछ लोगों ने बोरे में बंद अपहरण का प्रयास किया है। नसरूद्दीन ने बताया कि उसकी बेटी की बच्ची सेलिना घर के बाहर खेल रही थी। आरोपियों ने उसे बोरे में बंद कर अपहरण का प्रयास किया।
सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने पर पुलिस ने ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाकर पुलिस एंड मीडिया ग्रुप में डाल दिया। जिसमें ऑडियो वायरल करने वाला व्यक्ति अपनी गलती मान रहा है। वहीं, दूसरा वीडियो भी डाला, जिसमें बच्चे बता रहे हैं कि बोरे में डालकर अपहरण का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने लिखा कि ऐसे लोग फर्जी होते हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ऑडियो वायरल करने वाले के बजाय आरोपियों की तलाश करती तो मामले का सही खुलासा हो सकता था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि एक व्यक्ति ने अपहरण के प्रयास का गलत ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। आरोपी ने माफी मांगी है। हालांकि वायरल करने वालों की जांच की जा रही है।