{"_id":"61731b1a61c67248c678d0ec","slug":"in-the-case-of-married-woman-s-death-the-relatives-reached-the-co-office-handed-over-the-evidence-mawana-news-mrt5618479183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत मामले में सीओ कार्यालय पहुंचे परिजन, सौंपे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत मामले में सीओ कार्यालय पहुंचे परिजन, सौंपे साक्ष्य
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत के मामले में नामजद एक आरोपी को थाने से छोड़ दिए जाने तथा एक और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजन शुक्रवार को सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ के नहीं मिलने पर पेशकार को साक्ष्य सौंपे। चेतावनी दी कि यदि शेष दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो दो दिन बाद सीओ कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा।
बीते शुक्रवार को मोहल्ला कल्याण सिह में विवाहिता सुनीता पत्नी अनुज का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर षडयंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतका के भाई ने पति, सास, ससुर व देवर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति, ससुर व देवर को हिरासत में ले रखा था। पुलिस ने इस मामले में पति व ससुर को जेल भेज दिया, जबकि हिरासत में लिए गए देवर को छोड दिया था।
चेयरमैन विनोद कुमार के नेतृत्व में मृतका के परिजन सीओ उदय प्रताप सिंह के कार्यालय पर पहुंचे। वहां सीओ उपस्थित नहीं थे। चेयरमैन विनोद कुमार ने बाद में फोन से बात की। जिसके बाद सीओ के पेशगार से परिजनों के बयान लिए तथा साक्ष्य आदि सौंपे। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों फरार नामजद आरोपी की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो सीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।