फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the case of Arch City, police registered an unknown case against three named people.

Meerut News: आर्क सिटी के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात मुकदमा किया दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
In the case of Arch City, police registered an unknown case against three named people.
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलरों ने दीवार के विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट व लूटपाट की थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

नंगलाताशी डिवाइडर रोड स्थित आर्क सिटी कॉलोनी निवासी निर्मला ने रविवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उनकी कॉलोनी के पास में ही एक प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी काट रहा है। उसने जबरन उनकी कालोनी की दीवार तोड़कर अपनी कॉलोनी का रास्ता निकाल लिया है। काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार शाम पीड़ित महिला के घर बाहर कीर्तन चल रहा था। इसी बीच एक कार सवार दीपक पुंडीर, संदीप कौशिक, संजीव व अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला सुरेश ढाका व माला मित्तल के गले से सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ित महिला के कानों की बाली भी लूट ली थी। हंगामा की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। जहां आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के सामने पीड़ित महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है, थाना पुलिस को जांच के बाद गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed