{"_id":"67dc60653b6a224f6105175f","slug":"in-terms-of-earnings-saharanpur-region-is-second-ghaziabad-is-first-meerut-news-c-30-1-sha1004-145134-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमाई के मामले में सहारनपुर रीजन दूसरे, गाजियाबाद पहले नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमाई के मामले में सहारनपुर रीजन दूसरे, गाजियाबाद पहले नंबर पर
Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कमाई के मामले में सहारनपुर रीजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गाजियाबाद पहले, तो नोएडा तीसरे स्थान पर रहा है। इस वर्ष होली प्रोत्साहन योजना में जिले की कमाई का आंकड़ा दस करोड़ रुपये के पार रहा।
परिवहन निगम ने इस वर्ष 8 से 18 मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसमें रीजन के सभी डिपो को बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही कर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।
इन सब कसरत का नतीजा रहा कि निगम ने इस वर्ष 10,36,70,325 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। पिछले वर्ष की योजना की अवधि में यह आंकड़ा 9,53,88,913 रुपये रहा था। इस वर्ष कमाई पिछले वर्ष के दस दिनों की अपेक्षा 82 लाख रुपये अधिक है। 18 मार्च को प्रोत्साहन योजना के अंतिम दिन निगम को रिकॉर्ड 3.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे सभी कर्मियों की मेहनत है। उन्होंने कहा कि निगम यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के लिए संकल्पित है।