फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Saudi Arabia, exposure to IS was Bijnor's Nazim, Conspiracy to destroy UP

सऊदी अरब में IS से संपर्क में था बिजनौर का नाजिम, यूपी को तबाह करने की रची थी साजिश

Mon, 24 Apr 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
In Saudi Arabia, exposure to IS was Bijnor's Nazim, Conspiracy to destroy UP
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

बिजनौर में नहटौर के नाजिम ने सऊदी अरब में जाकर आईएस के लिए काम करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली थी। भारत लौटने पर उसने आतंकी गुट खड़ा करने का काम किया। मुफ्ती फैजान को उसने खुद ट्रेनिंग दी थी।

विज्ञापन


नाजिम मुंबई में और मुफ्ती फैजान बिजनौर में युवाओं को बरगलाकर आईएसआईएस का खुरासान माड्यूल तैयार करने में जुटे थे। नाजिम सऊदी अरब में प्लंबर की नौकरी करने के नाम पर गया था। सऊदी अरब में ही वह आईएस के आकाओं के संपर्क में आया था। ट्रेनिंग लेकर नौ माह बाद वह भारत लौटा और आतंकी गुट खड़ा करने पर काम शुरू कर दिया। मुफ्ती फैजान ने इस काम में उसका पूरा साथ दिया। दोनों युवाओं का ब्रेनवाश करके जाल में फंसा रहे थे। इसके लिए वे धार्मिक भावनाएं भड़काते थे।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो नाजिम सऊदी अरब जाने से पहले ही मुफ्ती फैजान से जुड़ा हुआ था। पहले सऊदी अरब में बैठे आईएस आकाओं के संदेश नाजिम मुफ्ती फैजान तक पहुंचाता था। बाद में मुफ्ती फैजान को भी उसने आकाओं से जोड़ दिया था। दोनों मिलकर देश में आईएस के लिए आतंकी ढांचा तैयार कर रहे थे। नाजिम केवल कक्षा सात तक पढ़ा है। तीन माह पहले वह बहनों की शादी में हुआ परिवार का कर्ज उतारने के बहाने मुंबई  में कारोबार करने के नाम पर गया था। वहां उसकी करतूतों की जानकारी किसी को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिम और मुफ्ती फैजान की नजर धार्मिक स्थलों व उनसे जुड़ी शैक्षिक संस्थाओं पर थी। इनसे जुड़े युवक इनके खास निशाने पर थे। दोनों मिलकर युवाओं का ऐसा ब्रेनवाश करते थे कि युवा उनके जाल से निकल नहीं पाते थे। सूत्रों की मानें तो नाजिम व फैजान धार्मिक भावनाएं भड़काने के साथ युवाओं को तरह-तरह के प्रलोभन भी देते थे। उन्हें खर्च के नाम पर मोटी रकम दी जाती थी। नांगल थाने के गांव दहीरपुर निवासी फरमान ने एटीएस के कब्जे से छूटने के बाद कबूल किया है कि वह फैजान के संपर्क में था। मोबाइल पर उनकी खूब बातें होती थीं। एसपी अजय साहनी के मुताबिक, अब तक की जानकारी के मुताबिक, नाजिम व फैजान दोनों मिलकर आईएस का माडयूल तैयार कर रहे थे।

सऊदी में गए भारतीयों पर डाल रहे डोरे

In Saudi Arabia, exposure to IS was Bijnor's Nazim, Conspiracy to destroy UP
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नाजिम ही नहीं, सऊदी अरब में नौकरी करने गए युवाओं पर आतंकी संगठन के गुर्गे डोरे डाल रहे हैं। भारतीय खासकर आईएस के निशाने पर इसलिए है कि यहां वह पैर जमाने की घोषणा कर चुका है। आईएस ने सऊदी अरब में युवाओं को बरगलाने के लिए गुर्गे छोड़ रखे हैं।

धार्मिक स्थलों की कुंडली तलाशेगी पुलिस
जिले की पुलिस धर्मिक स्थलों व उनसे जुड़ी शैक्षिक संस्थाओं से जुडे युवाओं की कुंडली खंगालेगी। इस दौरान इनमें बाहर के युवकों, किस राज्य के कितने युवा हैं, उनके यहां आने से पहले के रिकॉर्ड आदि पर नजर रखी जाएगी। एसपी अजय साहनी के मुताबिक, जिले की पुलिस को इस  बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि एटीएस ने जिले के जिन चार युवकों को छोड़ा है, उन पर भी पुलिस की पूरी नजर होगी। इन युवकों की हर गतिविधियों पर पुलिस नजर रखेगी। इनमें से किसी ने भी गलती दोहराई तो इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed