फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In police encounter, the crook got shot in the leg

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को पैर में लगी गोली

Wed, 03 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
In police encounter, the crook got shot in the leg
मेरठ। एनएच-58 पर कंकरखेड़ा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के अनुसार, आरोपी बॉबी उर्फ नितीश निवासी नेहरू रोड बड़ौत बागपत ने अपने साथी कपिल के साथ छपरौली क्षेत्र के चांदन हेडी में लेनदेन के विवाद में फायरिंग की थी। कपिल समेत तीन को गोली लगी थी। एक घायल आरोपी सनी को उसके साथी कंकरखेड़ा स्थित एक हॉस्पिटल लाए थे। दो आरोपी बॉबी उर्फ नीतीश और अमृत फरार थे। कंकरखेड़ा पुलिस डाबका मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार बॉबी और उसके साथी को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बॉबी के पैर में गोली लगी और उसका साथी फरार हो गया। सूचना पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed