फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Meerut, among the infected, from canteen operator to grocery shopkeeper

मेरठ में संक्रमितों में कैंटीन संचालक से लेकर किराना दुकानदार तक

Mon, 15 Jun 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
In Meerut, among the infected, from canteen operator to grocery shopkeeper
मेरठ में संक्रमितों में कैंटीन संचालक से लेकर किराना दुकानदार तक
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ की स्थितियां डरावनी हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में किराना दुकानदार, कैंटीन संचालक, वेंडर और राजकीय बाल गृह केयरटेकर भी शामिल है। एक आठ माह की गर्भवती महिला की पॉजिटिव पाई गई है। मेरठ की जो स्थितियां हैं, उसमें अधिकतम एहतियात ही संक्रमण से बचा सकती है। सबसे जरूरी है भीड़भाड़ से बचें। बहुत जरूरी हो तभी बाजार जाएं।

रविवार को कुल 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 27 की रिपोर्ट शाम को आ गई थी, संक्रमण से मौत के शिकार हुए ग्रीन विलेज निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट देर रात आई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जैदी फार्म निवासी राजकीय बाल गृह का 32 वर्षीय केयर टेकर, साबुन गोदाम निवासी 29 वर्षीय महिला, खंदावली की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वेलेंटिस अस्पताल की 32 वर्षीय महिला कर्मचारी हैं, इसी अस्पताल का 47 वर्षीय कैंटीन संचालक भी संक्रमित पाया गया है। हरवंश विहार की महिला भी पॉजिटिव आई है, वह भी एक अस्पताल में काम करती है। महिला का पति पहले ही संक्रमित मिला था। हापुड़ के असौड़ा निवासी शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं, उनकी तैनाती मेरठ में है। हापुड़ अड्डा निवासी मोदीनगर के एकाउंटेंट की भी रविवार को रिपोर्ट आई है, शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई थी। एक कार शोरूम में काम करने वाले मुल्तान नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, रसूलपुर धोलड़ी की 60 वर्ष की महिला, प्रह्लादनगर के 86 वर्षीय वृद्ध, हरिनगर के 70 वर्षीय किराना दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सदर बाजार क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट निवासी एक परिवार के 5 सदस्य संक्रमित मिले हैं जिनमें 44 वर्षीय वेंडर, 3 साल की बच्ची, 35 वर्षीय महिला, कार डेंटिंग का कार्य करने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व्यक्ति हैं। सदर क्षेत्र के 59 वर्षीय व्यापारी भी संक्रमित पाए गए हैैं। वह सदर दाल मंडी में पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आए थे। इसके अलावा 48 और 45 वर्ष की दो महिलाएं, 19 वर्षीय किशोरी, तेजविहार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, जागृति विहार निवासी 19 वर्षीय युवक, पूर्वा ताहिर हुसैन निवासी 68 वर्षीय महिला, प्रेमनगर निवासी 30 वर्षीय युवक, हस्तिनापुर के सैदपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed