फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Meerut, 9,000 Antyodaya cardholders receive three kilograms of sugar every three months.

Meerut News: मेरठ में नौ हजार अंत्योदय कार्डधारकों को हर तीन महीने पर मिलती है तीन-तीन किलो चीनी

Tue, 25 Aug 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
In Meerut, 9,000 Antyodaya cardholders receive three kilograms of sugar every three months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रत्येक तीन महीने पर चीनी का वितरण किया जाता है। मेरठ जिले में अंत्योदय कार्ड की संख्या लगभग नौ हजार है। जबकि प्राथमिकता प्राप्त परिवार (पीएचएच) कार्डधारकों की संख्या पांच लाख 52 हजार है। पीएचएच परिवारों को चीनी का वितरण नहीं किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अंत्योदय परिवारों को प्रत्येक तीन महीने पर 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तीन किलो चीनी दी जाती है।

चार हजार क्विंटल से अधिक नहीं होगा चीनी का स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक तक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। किसी भी स्थान में चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा। यह स्टॉक लिमिट सरकारी खाते पर लागू नहीं होगी। सभी स्टॉकिस्ट डीलरों के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक की स्थिति घोषित करना और नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए 23 जांच टीमों का गठन किया गया है। चीनी की स्टॉक मात्रा का अवैध रूप से भंडारण ना किया जाए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नीरज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed