फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Meenakshipuram, a shop was stoned for not giving cigarettes.

Meerut News: मीनाक्षीपुरम में सिगरेट न देने पर दुकान में किया पथराव

Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
In Meenakshipuram, a shop was stoned for not giving cigarettes.
गंगानगर। मीनाक्षीपुरम में सिगरेट न देने पर दो युवकों ने महिला दुकानदार से गाली गलौज कर दी और पथराव कर दिया। इससे दुकान के अंदर रखा सामान भी टूट गया। पथराव की घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई तो आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित दुकानदार की ओर से शिकायत दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मीनाक्षीपुरम निवासी कपिल राणा ने बताया कि उनका किराना स्टोर मेडा वीसी आवास के पास मार्केट में है। कभी-कभी दुकान को उनकी पत्नी भी संभालती हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे दो युवक दुकान पर आए और सिगरेट मांगी। जिस कंपनी की उन्होंने सिगरेट मांगी थी वह दुकान पर नहीं थी। इस पर युवकों उनकी पत्नी से गाली-गलौज करने लगे। उसी दौरान वह और कॉलोनी के कुछ लोग मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी युवक मौके से चले गए। करीब एक घंटे बाद फिर से आए और दुकान पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed