{"_id":"680807597babcb90a60ff1b4","slug":"in-mainaputhi-there-was-a-fight-and-stone-pelting-between-two-parties-in-a-plot-dispute-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107922-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनापूठी में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनापूठी में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर जमकर पथराव किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव मैनापूठी निवासी रिजवान ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपी पक्ष किसी मामले को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। गांव के तालाब के पास उनका एक प्लाट है। जिसकी उन्होंने नींव भरी हुई है। पिछले तीन दिनों से वह अपनी बहन के यहां शादी में गए हुए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके प्लाट की नींव उखाड़कर ईंट तालाब में फेंक दी। सोमवार को लौटने पर उसने प्लाट की नींव टूटी हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हल्का पुलिस ने जांच की। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने मंगलवार को उसके घर के बाहर आकर गाली गलौज की और पथराव कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
साहिल पक्ष का कहना है कि मंगलवार कोे वह रिजवान के घर के सामने से गुजर रहा था। रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर प्रयास किया गया। इसके चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दाेनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। पहले भी इनमें मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। मामले तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।